विशेष लोक अदालत 21, 22 व 23 अगस्त को
कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भुवन ने आमजनमानस को अवगत कराया गया कि न्यायालय में लम्बित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत को अब समाधान समारोह का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का आयोजन आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति व सुलह के माध्यम से त्वरित व सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल कराने के लिये एक गूगल फार्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.sci.gov.in?utm_source=chatgpt.com) पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- लंबित म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.