चंदौली, मई 22 -- चंदौली, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रांगण में विशेष लोक अदालत समाधान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वादकारियों को सुलह के लिए समझाया गया। जिसमें वादकारियों ने समय मांगा। फाइलों में सुलह के लिए अग्रिम तिथि 25 मई नियत की गयी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमती एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परितोष श्रेष्ठ, विशेष पाक्सो एक्ट विकास वर्मा, पीठ के सदस्य कृष्णमोहन चतुर्वेदी, मेवालाल एवं वादकारी उपस्थित रहे।

हिंद...