साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी 25 अप्रैल को मासिक लोक अदालत के साथ एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। इसी क्रम में आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत भी लगेगी। इसके सफल आयोजन को लेकर प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने जिले के प्रशासनिक, बैंक व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में बताया गया कि लोक अदालतों में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों सहित धन वसूली, बिजली-पानी बिल, भरण-पोषण, श्रम, आपराधिक शमनीय अपराध, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता एवं बीमा विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसी प्रकार स्थायी लोक अदालत में परिवहन, संचार, चिकित्सा एवं बीमा जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जु...