लोहरदगा, अप्रैल 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लोहरदगा सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार शुक्रवार को सीजेएम सह प्रभारी सचिव डालसा केके मिश्रा ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की।इसमें बताया गया कि 25 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक अनादरण पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसके सफल आयोजन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। मध्यस्थों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन कराने की बात कही।बैठक में एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालय के कर्मियों को एनआई एक्ट से संबंधित सुलहनीय योग्य मामलों का चयन करने का निर्देश दिया। पक्षकारों को नोटिस भेजने और फोन के माध्यम से संपर्क करने की बात कही।अधिक से अधिक संख्या में मामले के निष्पादन के लिए एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालयों में मध्यस्थों को नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.