हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर । निज संवाददाता सिविल कोर्ट में विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर लगने वाली विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में बैठक हुई। जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी को एनईएक्ट से संबंधित अधिक से अधिक वादों को चिह्नित करने, उभय पक्षों को नोटिस करने एवं अत्यधिक वादों के निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में ऋषि कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी, मोहम्मद गयासुद्दीन, रत्नेश कुमार सिंह, विकास सिंह, उमेश कुमार शर्मा, अभिषेक कुणाल, राजीव रंजन सिंह, निश्चित दयाल, दिलीप कुमार, लीना मेहता, तरुण कुमार झा, नवीन कुमार दुबे, सर्वेश्वर कुमार मिश्रा, नागेश प्...