पूर्णिया, जुलाई 13 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित मामलों के निष्पादन की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के समझौता आधारित निपटारे की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत दर्ज चेक बाउंस मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला ए...