विशेष लोक अदालत की पत्रावलियों में पक्षकारों में कराई सुलह वार्ता
अलीगढ़, जुलाई 29 -- अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाले 'समाधान समारोह' के लिए चिह्नित वादों को लेकर बुधवार को पीठासीन अधिकारियों द्वारा विशेष लोक अदालत की पत्रावलियों में पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराई गई। इस दौरान पक्षकारों ने विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए मध्यस्थता प्रकिया अपनाने पर सहमति जताई। इस वार्ता का मुख्य उदेश्य न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी बातचीत और मध्यस्थों की मदद से बिना किसी विवाद के सुलझाना है। मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने से पक्षकारों का समय, धन और मानसिक तनाव की बचत होती है और दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बना रहता है। पक्षकारों की सहमति मिलने के बाद अब मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां दोनों पक्षों की शर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.