विशेष लोक अदालत अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से मंगलवार को एडीआर भवन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष आलोक गुप्ता के निर्देश पर आयोजित बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, मुंसिफ तथा प्रथम व द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 21 नवंबर को एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत, 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चल रहे मध्यस्थता ड्राइव-3.0 तथा 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.