पूर्णिया, जुलाई 18 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के लंबित चेक बाउंस मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष लोक अदालत का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए तीन पीठों का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के...