बस्ती, दिसम्बर 13 -- बस्ती। हिन्दुस्तान टीम। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को मजबूत बनाने के लिए नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर आईएएस कुनाल शनिवार को जनपद बस्ती पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भदेश्वरनाथ गांव में स्थित एक बूथ का दौरा किया, जहां मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। विशेष रोल आब्जर्वर कुनाल ने बूथ स्तर पर उपलब्ध अभिलेखों जैसे- मतदाता सूची के फॉर्म, पहचान दस्तावेज और अपडेट रिकॉर्ड की गहन जांच की। उन्होंने बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की, जिसमें फॉर्म जमा नहीं होने वाले मतदाताओं की संख्या और सत्यापन की प्रगति शामिल थी। निरीक्षण के दौरान वे गांव के कई मतदाताओं के घरों तक पहुंचे, जहां सीधे बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि सूची में नाम, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.