विशेष राजस्व शिविर में उमड़ी भीड़
गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर प्रखंड के मंगरोडीह सहित प्रखंडों के सभी 11 हल्कावार पंचायतों में गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर लगा। जिसमें भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर कई राजस्व के मामले का निपटारा भी किया गया। शिविर को लेकर जिला प्रशासन ने कहा कि नौ जून से यह शिविर लग रहा है। कुल 129 हल्कवार पंचायतों में यह शिविर लगना है। जिसमें आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसे लेकर सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता पर निष्पादन करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर भी उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.