कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। माधवराव सिंधिया स्मारक समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से पद्मश्री सरोज चूड़ामणि, पुलवामा हमले में शहीद नीरज यादव, खेलकूद क्षेत्र से तनू शुक्ला, समाजसेवी सोनाली भरतिया, विधायक नीलिमा कटियार आदि शामिल रहीं। आयोजक प्रदीप मिश्रा ने प्रतीक चिन्ह व दुशाला भेंटकर सभी का सम्मान किया। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, दीपक राज, पीयूष अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...