नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रोज जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किए। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में, सीडीओ शिवकांत द्विवेदी विशेष अतिथि के रूप में और डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मिशन के द्वितीय चरण का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में समाज में सकारात्मक योगदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.