विशेष मध्यस्थ अभियान में 39 पारिवारिक मामले निपटे
साहिबगंज, जून 19 -- साहिबगंज। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर 15 से 19 जून तक पारिवारिक मामले को लेकर साहिबगंज कुटुंब न्यायालय व राजमहल सिविल कोर्ट में विशेष मध्यस्थ अभियान आयोजित किया गया। विशेष मध्यस्थ अभियान साहिबगंज कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। साहिबगंज व राजमहल में 101 पारिवारिक मामले को लिस्टिंग किया गया। इनमें साहिबगंज से 26 पारिवारिक मामले एवं राजमहल से 13 पारिवारिक मामले का सुलाह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। राजमहल में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। यह भी पढ़ें- पति ने गलती मानीं, अब नहीं करेगा मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.