गोड्डा, मार्च 12 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान के तीसरे दिन तक सात मामले का निपटारा किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को पारिवारिक विवाद से संबंधित दो जबकि तीसरे दिन बुधवार को पांच मामले का निष्पादन किया गया। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 13 मार्च तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पारिवारिक मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर उभय पक्षों के बीच सुलह- समझौता कराकर मामले का निपटारा कराना ही मध्यस्थता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। सुलह- समझौता के आधार पर समझौता होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है। मामले के त्वरित निष्पादन का यह बेहतरीन विकल्प है। उभय पक्षों को नोटिस भेजकर बलाया जाता है ताकि समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.