देवघर, फरवरी 11 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष- सह- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने व्यवहार न्यायालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मध्यस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने मध्यस्थों को अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता मामलों के निष्पादन से संबंधित मार्गदर्शन किया एवं आह्वान किया कि प्रयासपूर्वक विशेष मध्यस्थता अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाया जाय। बैठक के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह- न्यायिक पदाधिकारी संदीप निशित बारा सहित मध्यस्थ राज कुमार शर्मा, फाल्गुनी मरीक, राजकुमार भगत, मोबिन अंसारी, बम शंकर सिंह, चंद्रशेखर राय, संजय कुमार पांडेय, कांता सिंह, चंद्र किशोर राय, कांग्रेस मंडल, मनोज कुमार एवं संजय कुमार मिश्रा व डालसाकर्मी सहित अन्य मध्यस्थ उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...