विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन 38 मामले सुलझाए
रांची, सितम्बर 15 -- रांची। विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने और समय व धन बचाने के उद्देश्य से डालसा की ओर से सिविल कोर्ट में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन 38 मामले सुलझाए गए। हालांकि, कुल 76 मामले मध्यस्थता केंद्र पहुंचा था। अन्य मामलों में अंतिम स्तर की बातचीत जारी है। अभियान 14 से 18 सितंबर तक चलेगा। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में मध्यस्थ, विशेष मध्यस्थ और दोनों पक्षों के अधिवक्ता मामलों के समाधान में जुटे हैं। अभियान के दौरान तलाक, वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना, भरण-पोषण, बच्चों की संरक्षकता एवं अभिरक्षा, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, धारा 498ए आईपीसी तथा घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विशेष मध्यस्थता अभियान में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.