बागेश्वर, मार्च 17 -- बच्चों की सुलेख के जरिए राजकीय जूनियर हाईस्कूल करुली ने राज्य में अपनी विशेष पहचान बनाई है। में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष भोज का भव्य आयोजन किया। विद्यालय के अभिभावक जगदीश सिंह खेतवाल इस दिन को खास बना दिया। खेतवाल ने अपनी पुत्री पावनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को विशेष भोज दिया। पावनी ने अपने सुंदर हस्तलेखन के माध्यम से राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंदन सिंह खेतवाल, ईश्वरी लाल साह, इंद सिंह धामी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दुर्गा खेतवाल, बसंती गोस्वामी, देव सिंह कोरंगा, मनीला खेतवाल, शांति देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरि गोस्वामी ने खेतवाल...