दरभंगा, फरवरी 14 -- दरभंगा। राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यो एवं जमीन विवादों में व्यापक सुधार पर दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने सदन में अपनी बात रखी। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि नीतीश सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार में पारदर्शी भूमि प्रबंधन स्थापित करना और आम जनता को दशकों पुराने जमीन विवादों से स्थाई मुक्ति दिलाना है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को ऐतिहासिक कदम बताया। श्री मंडल ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से अब आम आदमी को अपनी जमीन के दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन म्यूटेशन, डिजिटल मैप और जमाबंदी की प्रक्रियाओं में आई पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। जमीन विवादों के कारण होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.