प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। ऑटिज्म जागरूकता माह के तहत धर्माग्रा लर्निंग फाउंडेशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने कहा कि विशेष बच्चे भी बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें हर चुनौतियों से मुकाबला करने का साहस पैदा करते हैं। इस मौके पर 30 डॉक्टरों को डॉक्टर्स फेलिसिटेशन अवॉर्ड और अभिभावकों को सुपर पेरेंट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर मिश्रा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। संचालन नुपूर कपूर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.