आगरा, मई 9 -- टीयर्स संस्थान में मदर्स डे आयोजित किया गया। इसमें बच्चों की मम्मियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। सबसे पहले मदर्स ने अपने बच्चों के साथ मिलकर मेरी मां गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें बुशरा, बंटू, सनी, शिवांश, गुलजार, अतुल, काशिफ, आतिफ, रचना, रोहित बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मदर्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, पेपर डांस में जीतने वाली मदर्स को संस्था की निदेशिक डॉ.रीता अग्रवाल ने पुरस्कार दिए। डॉ.रीता अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से परिवार जुड़ते हैं। टीयर्स इंस्टीट्यूट व बच्चों के बीच सामंजस्य स्थापित होता है। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर माताओं के लिए विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ.पुष्प लता, स्वाति वार्ष्णेय, प्रवी...