चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त चन्दन कुमार ने कहा है कि विशेष बच्चे सही समय पर उचित मार्गदर्शन अथवा लाभ न मिल पाने के कारण, समाज में पीछे रह जाते हैं। हम सभी का यह कर्तव्य है कि ऐसे विशेष बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्हें शिक्षा और स्वावलंबन से जोड़ें, ताकि बच्चों का समग्र विकास और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो। वे बुधवार आशा किरण मूक बधिर विद्यालय के 15 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि विशेष बच्चों को हमें इस दृष्टिकोण से नहीं देखना है कि उनके पास कोई कमी है, बल्कि हमें उनके अंदर छुपी विशेष प्रतिभा व उनके क्षमता की पहचान करनी है, ताकि उन सभी को पढ़ने का और आगे बढ़ने का विशेष अवसर मिल सके। सृजन महिला विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव में जिला समाज कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.