प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। त्रिशला फाउंडेशन की ओर से रविवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज परिसर में नववर्ष समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। मुख्य अतिथि हैदराबाद के सेरेब्रल पाल्सी विशेषज्ञ व वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अनिरूद्ध के. पुरोहित ने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी कोई बीमारी नहीं बल्कि एक न्यूरो-डेवलपमेंट स्थिति है जो समय पर उपचार, नियमित थेरेपी और सकारात्मक वातावरण में अभिभावकों के धैर्यपूर्ण सहयोग से बच्चों की क्षमताओं में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, प्यार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेन्द्र जैन ने कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि विशेष बच्चों के साथ सहानुभूति रखें। उन्हें सम्मान, अ...