जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर। स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय, कदमा में विशेष बच्चों के लिए एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन चंद्रभान सिंह ने की।इस अवसर पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में सुलोचना खान, साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पॉल, समाजसेवी निशा प्रसाद, समाजसेवी रूपम तिवारी, समाजसेवी किरण ठाकुर एवं समाजसेवी रेवा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता एवं पौधा भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।

मुख्य अतिथि का वक्तव्य मुख्य अतिथि सुधा गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विशेष बच्चों को वर्तमान में मिलने वाली 1000 प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि को...