झांसी, अगस्त 19 -- झांसी। बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष फोर्ट्रेस चेक जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 130 को पकड़ा गया। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया। सघन जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में भय का माहौल बना रहा तथा स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 22583 अंत्योदय एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 11123 ग्वालियर बरौनी मेल, 11077 झेलम एक्सप्रेस,11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग...