विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान
बागेश्वर, जून 5 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए शुक्रवार को अग्निशमन विभाग ने नगर क्षेत्र में विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने फायर यूनिट के साथ नगर के विभिन्न संस्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। इस दौरान मंगल वेडिंग प्वाइंट, होटल, नैनीताल बैंक और वन निगम लकड़ी टाल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और अग्निशमन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संबंधित संस्थानों के प्रभारियों एवं प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। कर्मचारियों और प्रबंधन को आग लगने की स्थिति में सावधानियों, त्वरित बचाव उपायों और अग्निशमन उपकरणों के सही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.