रुद्रपुर, अगस्त 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जेसीज पब्लिक स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय में प्रातः कालीन विशेष प्रार्थना सभा के दौरान मुख्यमंत्री का संदेश विद्यार्थियों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय के सूचना पट पर कार्यक्रम का ब्रोशर, समय-सारणी, निबंध के विषय और निबंध पोर्टल का क्यूआर कोड प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता और ऑनलाइन सहभागिता की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन क...