लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा छूटे हुए इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षार्थियों के लिए आयोजित विशेष परीक्षा के पहले दिन 223 छात्र शामिल हुए। जिन विद्यार्थियों की किसी कारणवश पहले प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उन्हें परिषद ने दो दिन का विशेष अवसर प्रदान किया है। पहले दिन धर्म सभा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज और कृषक समाज इंटर कॉलेज में 26 परीक्षकों की मौजूदगी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। कुल 628 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 223 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई। दूसरे दिन भी परीक्षा जारी रही, जिसमें 405 निर्धारित परीक्षार्थियों में से 361 छात्रों न...