पाकुड़, जून 18 -- पाकुड़। जिले भर में 15 जून से 17 जून तक आयोजित विशेष प्रमाण पत्र शिविर का समापन बुधवार को हो गया। हिरणपुर प्रखंड के बागशीशा व सुंदरपुर में आयोजित शिविर का उपविकास आयुक्हत अरविंद कुमार लाल ने निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों के बीच जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय (निवासी) प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों का होना जरूरी है। इसलिए सभी पात्र लोग समय पर अपने दस्तावेज बनवा लें। उधर उप विकास आयुक्त ने ग्राम गोपालपुर में मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक सुमित्रा देवी के बागवानी स्थल का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सभी प्रखंडों में सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित मौके पर प्रखंड विकास पदाधि...