बिजनौर, दिसम्बर 3 -- चांदपुर। बुधवार को चांदपुर विधान सभा क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर के कार्य को गति प्रदान कराने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नितिन तेवतिया एसडीएम तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशानुसार गजेन्द्र सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी जलीलपुर और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने रैली का आयोजन कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याऊ बालक के छात्रों ने जनजागरुकता हेतु नारे बोलते हुए क्षेत्र की विभिन्न गांव की गलियों से निकाली रैली में मोहम्मद राशिद,विनय कुमार, संगीता कौशिक,लक्ष्मी भाटिया व सारिता आदि सहित स्कूली स्टॉफ व छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली के उपरान्त बिस्किट्स आदि का भी वितरण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.