मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरोपित को पेश किए बिना न्यायिक हिरासत में भेजने की अर्जी दाखिल किए जाने के मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ पश्चिमी-एक सुचित्रा कुमारी व आईओ सह कांटी थाना के दारोगा अनुराधा कुमारी विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के प्रभारी न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र के समक्ष शनिवार को पेश हुए। ग्रामीण एसपी व एसडीपीओ पश्चिमी-एक ने कोर्ट के समक्ष कहा कि इस मामले की वे जांच कराएंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि आरोपित के जाम में फंसे होने की सच्चाई जानने के लिए चांदनी चौक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जाएगा। इस तरह की गलती आगे नहीं होगी। उधर, इस मामले के आरोपित सिद्धांत कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुमार को पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.