हाथरस, अक्टूबर 5 -- राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा 15 अक्टूबर तक चलने वाली घोषित विशेष पुनर्परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार से सेठ पी.सी. बागला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं आरम्भ हो गईं। प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि नकल विहीन, सुव्यवस्थित परीक्षाएं सम्पन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। वरिष्ठ परीक्षाधीक्षक प्रो. चन्द्रशेखर रावल ने अवगत कराया कि सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कुल आवण्टित विद्यार्थी 13 रहे,जिसमें 10 विद्यार्थी उपस्थित रहे,जबकि तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 115 परीक्षार्थी आंवटित रहे,जिसमें 106 उपस्थित रहे,जबकि 09 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 216 परीक्षार्थी आंवटित रहे,जिसमें 196 उपस्थित रहे,जबकि आठ अनुपस्थित रहे।--बीएड यह भी पढ़ें- यूजी सीबीसीएस -2 सेकेंड ...