विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम
हरिद्वार, जून 29 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और डिजिटलीकरण का कार्य पूरी गंभीरता और तत्परता से कराया जाए। यह भी पढ़ें- विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.