विशेष परीक्षा पास, फिर भी स्नातक का अंतिम रिजल्ट अटका
गोपालगंज, जुलाई 2 -- गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की विशेष परीक्षा में सफल होने के बावजूद जिले के एक हजार से अधिक छात्र स्नातक के अंतिम परिणाम और अंकपत्र का इंतजार कर रहे हैं। सत्र 2018-21 से 2022-25 तक के प्रमोटेड अथवा मुख्य परीक्षा में किसी कारण शामिल नहीं हो सके छात्रों के लिए दिसंबर से जनवरी के बीच विशेष परीक्षा आयोजित की गई थी।
विशेष परीक्षा परिणाम करीब 25 दिन पहले पार्ट-वन का परिणाम जारी कर दिया गया, लेकिन फाइनल रिजल्ट अब तक विश्वविद्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। इससे छात्रों के सामने पीजी में नामांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के आवेदन में परेशानी खड़ी हो गई है। विश्वविद्यालय ने 11 जून को सूचना जारी कर बताया था कि विशेष परीक्षा से संबंधित सभी छात्रों का स्नातक अंतिम परिणाम शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
छात्रों की चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.