पूर्णिया, जुलाई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी चारों जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड के कुल 3500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगें। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा विशेष परीक्षा को लेकर ऑनर्स और कंपोजिशन पेपर की परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मंगलवार को विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया जायेगा। वर्तमान में विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने के मद्देनजर विश्वविद्यालय में तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विश...