बिजनौर, अगस्त 4 -- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पुस्तकालय ज्ञान का केन्द्र बनेंगे। छात्राएं किताबों से दोस्ती करेंगी। कस्तूरबा स्कूलों में विशेष पाठन अभियान चलाया जाएगा। छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पुस्तकालयों में किताबें कस्तूरबा स्कूलों में विशेष पठन पाठन अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी कस्तूरबा स्कूलों में पुस्तकालयों में तरह-तरह की किताबें की व्यवस्था कराई जाएगी। वार्डन से लेकर डीसी अब छात्राओं को पुस्तकालय में पुस्तकों को पढ़ने को प्रेरित करेंगे। कस्तूरबा स्कूलों के साथ ही सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का स्तर उठाने के लिए नए नए नवाचार हो रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पठन संस्कृति यानि पढ़ने की क्षमता बढ़ाने को गतिविधि होंगी।

शिक्षा का नया युग शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर बेसिक स्कूलों में बच्चों में...