विशेष नेतृत्व कार्यशाला के लिए लोहरदगा के दो प्रधानाध्यापक चयनित
लोहरदगा, अगस्त 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड के स्वर्ण पदक प्रमाणित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित विशेष नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला में लोहरदगा के दो प्रधानाध्यापकों का चयन हुआ है। पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल, जिंगी के प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी और पीएमश्री राजकीय मिडिल स्कूल, नवाड़ीपाड़ा के प्रधानाध्यापक अरुण राम कार्यशाला में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 24 सितंबर तक राजस्थान के झुंझुनू में होगा। इसमें चयनित प्रधानाध्यापकों को विद्यालय नेतृत्व, शैक्षणिक प्रबंधन, प्रभावी प्रशासन, नवाचार आधारित शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम में सुधार की आधुनिक कार्यप्रणालियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।दोनों प्रधानाध्यापकों के विद्यालय स्वर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.