सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान, एसं। सूबे के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को जिला नियोजनालय सीवान की ओर से जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सीवान में एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी कंपनी प्राईटिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, वैशाली के माध्यम से जनगणना 2026-27 के कार्यों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर अल्पकालिक भर्ती हेतु इंटरव्यू लिया जाएगा।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में 25 शब्द प्रति मिनट टंकण गति अनिवार्य रखी गई है। स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस शिविर में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो स्नातक या समकक्ष योग्यता रखते हैं। ...