लोहरदगा, जून 16 -- दीपक मुखर्जी लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में विशेष नामांकन अभियान को लेकर सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बीपीओ प्रकाश रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिव्यांग बालक-बालिकाओं का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीपीओ प्रकाश रंजन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगता के आधार पर किसी भी छात्र या छात्रा का नामांकन लेने से इंकार नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगता को लेकर फैली भ्रांतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करना आवश्यक है। दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर...