जमशेदपुर, जून 15 -- राज्य सरकार के निर्देश पर 10 से 25 जून तक चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने हरी झंडी दिखाकर आज रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर लोगों, खासकर युवाओं को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, प्रचार सामग्री और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नशे से होने वाली सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी जाएगी।इस यह भी पढ़ें- नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के टीटीडीह में नुक्कड़ नाटक द्वारा जनज...