जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी श्री नवीन द्वारा जिले में बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में श्रम अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित विशेष धावा दल ने आज खैरा प्रखंड में सघन छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने दोषी नियोजक के विरुद्ध 'बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम' की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी का स्पष्ट मानना है कि बच्चों का स्थान कार्यस्थलों पर नहीं, बल्कि विद्यालयों में है। इसीलिए उन्होंने श्रम अधीक्षक को निर्देशित किया है कि अभियान के तहत जिले के सभी ढाबों, ईंट-भट्ठों, मोटर गैराजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.