विशेष द्वार से 18 हजार काशीवासियों ने किया बाबा का दर्शन
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, हिटी। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार की व्यवस्था शुरू होने के बाद दो दिनों में 18 हजार से ज्यादा काशीवासियों ने दर्शन का लाभ उठाया। नई व्यवस्था के तहत काशी द्वार पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। द्वार संख्या 4-बी को 'काशी द्वार' के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां पहले सुबह-शाम प्रतिदिन चार से पांच बजे तक विशेष दर्शन की व्यवस्था थी। अब इसे पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। प्रवेश के लिए काशीवासियों को स्थानीय पते का पहचान पत्र दिखाना होगा। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि काशीवासियों के लिए सुबह 4.15 बजे से रात्रि 10.45 बजे तक (मंदिर खुलने के 15 मिनट बाद से मंदिर बंद होने के 15 मिनट पूर्व तक) 4-बी को 'काशी द्वार' से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.