हल्द्वानी, अगस्त 20 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बीते दिनों किसी कारणवश परीक्षण में शामिल होने से वंचित रहे खिलाड़ियों के लिए गुरुवार को दक्षता बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 04 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हुईं। परीक्षण के दौरान खिलाड़ियों का बीएमआई जांचने के साथ ही 800 मीटर दौड़, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन और मेडिसिन बॉल थ्रो गतिविधियों के जरिए उनकी शारीरिक क्षमता को परखा गया। मुख्य प्रभारी माधुरी ज्याला, श्याम भट्ट, विनय जोशी, त्रिलोक जीना, जीवन प्रसाद, राहुल पवार, अमित कांडपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: प्रोत्साहन योजना के लिए दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...