विशेष तकनीक से भूमि की पैमाइश कराना आसान
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- इटावा। जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम बुलाकीपुर लुहन्ना में अपर जिलाधिकारी महोदय एवं उप जिलाधिकारी सदर के साथ रोवर (भूमि पैमाइश की नवीन जीएनएसएस आधारित तकनीक) के माध्यम से की जा रही पैमाइश का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से भूमि पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी और निष्पक्ष पैमाइश हो सकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में रोवर विशेष पैमाइश अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तहसीलों में लंबित पैमाइश एवं सीमांकन संबंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.