पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर। जेपीएससी परीक्षार्थियों को भारतीय रेलवे की ओर से रविवार को स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रविवार को रांची से शाम 7:15 बजे खुलेगी और मुगलसराय तक जाएगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन रांची से चलकर लोहरदगा में रात 8:25 बजे, टोरी में 9:25 बजे और लातेहार में 9:52 बजे पहुंचेगी। डालटनगंज में लातेहार से यह ट्रेन रात 9:54 बजे खुलकर सीधे गढ़वा रोड स्टेशन पर रात 12:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गढ़वा से प्रस्थान कर डेहरी ऑन सोन में रात 1:55 बजे, सासाराम में 3:23 बजे होते हुए सुबह 5:35 बजे मुगलसराय पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- सहरसा से पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर को स्पेशल ट्रेन आज से इस ट्रेन में सवार परीक्षार्थियों ने बताया कि विशेष ट्रेन से बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...