विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ने से गाजियाबाद के यात्रियों को मिलेगी राहत
गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। यात्रियों की भीड़ और लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि जुलाई-अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें गाजियाबाद स्टेशन ठहर कर जाने वाली रांची-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। ट्रेन के संचालन अवधि बढ़ाने से बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सहूलिया होगी। बिहार,झारखंड आदि अन्य राज्यों से दिल्ली-एनसीआर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या जून-जुलाई में बढ़ जाती है। वहीं कई यात्री दिल्ली-एनसीआर से भी अन्य राज्य की ओर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों की भीड़ और लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट की मांग को देखते हुए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि जुलाई-अगस्त तक बढ़ाई गई है। रेलवे अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.