झांसी, जून 8 -- झांसी। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हड़पसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेनों के कोच में संशोधन किया गया है। ट्रेनों में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी कोच लगाया जाएगा। वर्तमान में इन विशेष ट्रेनों में 21 कोच लगाए जा रहे हैं। जिनमें 01 द्वितीय वातानुकूलित, 03 तृतीय वातानुकूलित, 09 स्लीपर श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं। संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब इन ट्रेनों में 01 द्वितीय वातानुकूलित, 03 तृतीय वातानुकूलित, 10 स्लीपर श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। इस प्रकार स्लीपर श्रेणी के कोचों की संख्या 09 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है तथा कुल कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों के ...