प्रयागराज, मई 21 -- ट्रेनों में बढ़ते भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार और अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02563/64 बरौनी-नई दिल्ली तथा 02569/70 दरभंगा-नई दिल्ली दैनिक विशेष ट्रेनों का संचालन अब 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनें 45-45 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, एसी तृतीय और इकॉनमी कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे। इसके अलावा भुसावल-निजामुद्दीन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटेल नगर और पुणे-शकूरबस्ती विशेष ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। वहीं, टाटा-आनंद विहार, रांची-दिल्ली और हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...