विशेष टेट में शिक्षामित्रों को भी करें शामिल निर्मल शुक्ल
श्रावस्ती, जून 19 -- भिनगा (श्रावस्ती), संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष निर्मल शुक्ल ने शुक्रवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बगैर टीईटी पास किए कोई भी शिक्षण कार्य नहीं कर सकेगा। इसलिए 25 वर्षों से कार्यरत बिना टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी कराने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया कि सभी शिक्षामित्र बीटीसी उत्तीर्ण हैं, लेकिन उसमें से कुछ टीईटी उत्तीर्ण नही हैं। ऐसे में उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। जिससे भविष्य में टीईटी को लेकर शिक्षामित्र की सेवा पर कोई प्रभाव न पड़े। इस दौरान अनंतराम त्रिपाठी, हितेन्द्र नंदन पांडेय, अनंतराम यादव, राजेंद्र कुमार यादव सहित कई अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- TET : केवल शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी यूपी सरकार के लिए चुनौती, विवाद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.