दरभंगा, जून 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। यह भी पढ़ें- आमलोगों की सुरक्षा और सुविधा को दें प्राथमिकता : प्रभारी सचिवबैठक की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रभारी सचिव को तैयारियों की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं अन्य तैयारी ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर से जिले में पॉलिथीन शीट्स, लाइफ जैकेट, नाव की संख्या, आपदा मित्र, महाजाल, बाढ़ आश्रय स्थल आदि बिंदुओं के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- अमौर, बैसा एवं बायसी अंचलों में 13 स...